दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आए आमिर

शेयर करें

मुंबई । लॉकडाउन के बीच मुंबई में तमाम सितारे डेली वेज वर्कर्स की मदद को आगे हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी आने वाली फिल्म के लिए काम कर रहे डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में भी डोनेशन दिया है। हालांकि उन्होंने कितनी राशि की डोनेट की है, इसके बारे में खुलासा नहीं हुआ है। आमिर से पहले शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन और रोहित शेट्टी जैसे बॉलिवुड सितारे भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। हाल में सलमान खान ने 19 हजार मजदूरों के अकाउंट में प्रति मजदूर 3000 रुपए जमा करवाए हैं। वह 3 महीने तक यह खर्चा उठाएंगे जो कुल 10 करोड़ 50 लाख रुपए के आसपास पड़ेगा।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page