सुखविंदर सिंह सुक्खू हो सकते हैं हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस आलाकमान ने दी हरी झंडी, ऐलान जल्द


बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनने की अटकलों के बीच प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने भारी हंगामा कर दिया था। हंगामे को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान के भी पसीने छूट गए। शनिवार शाम को हुई बैठक के बाद हाईकमान ने सीएम के नाम पर मुहर लगा दी। वहीं सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह अपने बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद शांत हो गई हैं।

बता दें हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद CM को लेकर लगातार उठापटक जारी रही। सांसद व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बड़ी दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया कि विधायकों में से ही कोई एक सीएम बनेगा। इसके बाद प्रतिभा की दावेदारी खत्म हो गई लेकिन उसके समर्थक नहीं चाहते थे कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बने। भारी घमासान के बीच आखिर सीएम को लेकर बात बन गई।

