दुर्ग में बड़ा हादसा: गैस सिलेण्डर फटने से लगी आग, घर व दफ्तर का सारा सामान जलकर खाक

शेयर करें

दुर्ग। दुर्ग के पद्मनाभपुर क्षेत्र में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक एजुकेशन दफ्तर के पीछे किचन में सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया जिससे दफ्तर व घर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। गनीमत यह रही कि ब्लास्ट के समय किचन में कोई नहीं था। वहीं घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार फ़ायर कंट्रोल रूम में रात करीब 12 बजे कॉल कर सूचना दी गई। पद्मनाभपुर स्थित सुनीता लुनिया के निवास स्थान पर दुर्ग एजुकेशन के दफ़्तर में आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों आग पर काबू पाना शुरू किया। इसके बाद पता चला कि दफ़्तर के पीछे किचन में सिलेंडर ब्लास्ट होने पर दफ़्तर एवं घर सामान जलने लगे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान एक और सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने दो फटे सिलेंडर व तीन भरे हुए सिलेंडर बरामद किए। आग की वजह से लगभग 25 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। सिलेण्डर कैसे फटा इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इस पूरी कार्रवाई में अग्निशमन विभाग के नागेन्द्र कुमार सिंह, एफ प्रवीण बारा, अवतार सिंह, नगर सैनिक जवान डी वहार देशमुख, हीरामन व राजू लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page