बॉयफ्रेंड होने के बावजूद सिंगल बेड रजाई से की शादी, शादी में मौजूद थे दोस्त और परिवार


इंग्लैंड: एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की पास्केल सेलिक ने साल 2019 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शादी की थी| हैरानी की बात है कि उसने एक इंसानी बॉयफ्रेंड होने के बावजूद उसने एक रजाई से शादी की| सिंगल बेड रजाई को वो अपने अकेलेपन का साथी मानती थी और उसने पति के तौर पर, बॉयफ्रेंड की जगह उसे चुना|
जब महिला ने ये विचित्र शादी की थी, तब अपने परिवार और दोस्तों को भी न्योता दिया था| उसका बॉयफ्रेंड तक इस अजीबोगरीब शादी में शामिल हुआ था| महिला ने एक शो को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसके पास कई और रजाई भी हैं पर उसे, उसी एक रजाई से सबसे ज्यादा प्यार है| शादी करने के पीछे एक खास मकसद था| वो लोगों को खुद से प्यार करने और खुद की देखभाल करने के लिए जागरूक करना चाहती थी, साथ में ये भी बताना चाहती थी कि खुश रहने के लिए किसी इंसान के साथ रिश्ते में बंधने की जरूरत नहीं है|

महिला के बॉयफ्रेंड जॉनी को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है| उसकी रजाई सिंगल है पर जब वो बॉयफ्रेंड से शादी करेगी तब डबल बेड की रजाई ले लेगी, हालांकि, अपने पहले पति, यानी रजाई का साथ वो नहीं छोड़ेगी| महिला ने कहा कि उसकी रजाई उसके लिए हर वक्त मौजूद रहती है, जब वो ज्यादा दुखी होती है या खुश होती है| इस संबंध में रोमांस से ज्यादा दोस्ती है|
