जानें मकर संक्रांति पर अपनी राशिनुसार क्या बांटें सुहागन महिलाएं; जिससे परिवार में बनी रहे सुख, समृद्धि और खुशहाली


न्यूज़ डेस्क। सुहागन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक-दूसरे को सुहाग बांटती हैं अर्थात सुहाग का दान देती हैं और कुंवारी सुहाग पाने के लिए वस्तुएं बांटती हैं| इसे हल्दी कुंकु भी कहा जाता है| आपकी राशि के अनुसार क्या बांटा जा सकता है इस मकर संक्रांति पर, जिससे परिवार में सुख समृद्धि के साथ खुशहाली बनी रहे|

मेष : हाथ के कंगन दान दें| इन दिनों कंगन की कई वैरायटीज प्रचलित हैं| लाख, कांच, मैटल, प्लास्टिक, पीतल, चांदी के अलावा कपड़े और रेशम की डोरी के डिजाइनर कंगन भी मार्केट में मिल रहे हैं| मार्केट में हर नाप के कड़े, कंगन और चूड़ियों के 14-14 के सेट भी मिल रहे हैं। तांबा की वस्तु, दही या तिल-गुड़ का दान दें।

वृषभ : दीपक व वस्त्र दान दें| तांबे, पीतल, तिल, चांदी, मैटल, स्टील, मिट्टी के दीपक बांटे जा सकते हैं| वस्त्र में रुमाल, मास्क, स्कार्फ, शॉल, स्टोल, दुपट्टे, कुर्ते, मोजे, लैगिंग्स आदि का विकल्प हो सकता है|
मिथुन : बर्तन दान दें| बर्तनों की बड़ी रेंज संक्रांति के लिए मार्केट में है। छोटे कटोरी या कटोरे, प्लेट, चम्मच, चाय छन्नी, अदरक किसनी, थाली, प्याली, पूजा के लिए कलश या आचमनी जैसे कई विकल्प बाजार में तैयार हैं| यह सिर्फ स्टील में ही नहीं बल्कि पीतल और चांदी में भी मिल रहे हैं। पीला वस्त्र, गुड़ गरीबों को दें।
कर्क : टीका या बिंदिया दान दें| बिंदिया की इतनी डिजाइन और वैरायटी है कि आप चकित और भ्रमित हो सकते हैं| आप अपने बजट के अनुसार 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की बिंदिया ले सकते हैं| सफेद ऊन, तिल का दान करें।
सिंह : लाल कुमकुम का दान दें| आपकी राशि के लिए कुमकुम शुभ है तो आप किसी भी बड़ी डिबिया या बॉक्स में हल्दी के साथ कुमकुम की डिजाइनर डिब्बी रख कर दे सकते हैं| गुड़, गेहूं का दान करें।
कन्या : चांदी की बिछिया दान दें| बिछिया की भी बहुत सी रेंज चांदी बाजार में इन दिनों मिल जाएगी| सबसे सामान्य बिछिया भी आजकल कम से कम 150 में मिल रही है| हरा मूंग और तिल का दान लाभदायी रहेगा।
तुला : मोती दान दें. आपकी राशि के अनुसार मोती शुभ है तो आप मोती की भी कई तरह की सामग्री ले सकते हैं. मोती के पर्स, मोती की चूडिय़ां, मोती की अंगूठी, ब्रेसलेट आदि| गुड़ और 7 प्रकार के अनाज का दान करें।
वृश्चिक : चुनरी का दान दें| कॉटन, रेशम, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, बंधेज, लहरिया, चुनरी प्रिंट, नेट आदि में क ई तरह की चुनरी| देवी माता की 14 चुनरी भी मंदिर में चढ़ा सकते हैं| लाल वस्त्र, दही का दान।
धनु : सुहाग सामग्री का दान दें| आप के लिए बाजार में मंगलसूत्र, बिछिया, बिंदिया, नेलपॉलिश, मेहंदी, मांग भरने की डिबिया, काजल, कंघी, लिपस्टिक, पॉवडर, क्रीम आदि| पीले वस्त्र, गुड़ का दान करें।
मकर : स्टील का दान दें| आपकी राशि का स्वामी शनि है और स्टिल लोहे का प्रतिनिधित्व करता है| स्टील के मार्केट में घर के उपयोग की वस्तुओं के अलावा पूजा संबंधी चीजें भी मिल रही हैं| कंबल, गुड़ का दान अतिउत्तम रहेगा।
कुंभ : सुगंधित वस्तुओं का दान दें| आपके लिए साबून, अगरबत्ती, चंदन, गुलाब फूल, परफ्यूम, क्रीम, पॉवडर, इत्र से लेकर हर वह चीज उपलब्ध है, जिसमें खुशबू है| कंबल, घी का दान करें।
मीन : पायल का दान दें| आपकी राशि के लिए पैरों की पायल देना शुभ है, तो आप बाजार से चांदी के अलावा चांदी से मिलती जुलती धातु की पायल भी खरीद सकते हैं| चना दाल, तिल दान करना अधिक फलदायी होगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
