मुंबई पुलिस की हिरासत में राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा से है कनेक्शन, जानें पूरा मामला


मुंबई। राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला शर्लिन चोपड़ा से जुड़ा है। उन्होंने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है कि अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को अरेस्ट किया गया है। शर्लिन ने बताया कि बीते दिन राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।
BREAKING NEWS!!!
AMBOLI POLICE HAS ARRESTED RAKHI SAWANT IN RESPECT WITH FIR 883/2022
YESTERDAY, RAKHI SAWANT’S ABA 1870/2022 WAS REJECTED BY MUMBAI SESSIONS COURT
— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) January 19, 2023
क्या है शर्लिन चोपड़ा का ट्वीट
शर्लिन और राखी के बीच क्लैश की खबरें बीते वक्त काफी समय तक सुर्खियों में रही थीं। दोनों का विवाद साजिद खान को लेकर हुआ था। शर्लिन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज- अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को अरेस्ट किया गया है। कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था।’ शर्लिन चोपड़ा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या है मामला
दरअसल ये पूरा मामला बिग बॉस 16 और साजिद खान से जुड़ा है। साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, जिसके बाद भी उन्हें बिग बॉस में जगह मिली थी। ऐस में शर्लिन ने साजिद और बिग बॉस के खिलाफ काफी कुछ कहा था और साथ ही साथ साजिद के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब चूंकि राखी, साजिद को अपना भाई मानती हैं, ऐसे में उन्होंने शर्लिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और एक्ट्रेस को काफी भला बुरा कहा था। जिसके चलते शर्लिन ने राखी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके चलते अब राखी को हिरासत में लिया गया है।
