मां बनने के बाद फिर से बच्ची बन गई : आलिया भट्ट


मुम्बई | आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को भट्ट परिवार में भारतीय फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी रज़दान में हुआ था। उसके पिता गुजराती वंश के हैं और उसकी माँ कश्मीरी पंडित और ब्रिटिश जर्मन वंश की है। वह ब्रिटिश नागरिकता रखती है। उसकी एक बड़ी बहन, शाहीन, और दो आधे भाई-बहन, पूजा और राहुल भट्ट हैं| 26 जून 2022 को आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं |आलिया भट्ट डिलेवरी के बाद काफी स्लिम और एकदम परफेक्ट लग रहीं थी| इतना ही नहीं उनके चेहरे पर बेहद ग्लो देखने को मिला है| अपनी एक्ट्रेस को इतनी फिट देखने के बाद लोग विश्वास नहीं कर पा रहे की यह वही आलिया हैं, जो कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं| मां बनने के बाद हर महिला में कुछ ना कुछ अंतर देखने को मिलता है| आलिया भट्ट में भी कुछ ऐसा ही परिवर्तन देखने को मिला लेकिन काफी कम समय में एक्ट्रेस ने वापस अपने फिगर को मेंटेन कर लिया|

इसे मेंटेन करने के लिए डिलेवरी के 1 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने जिमिग शुरू कर दी थी| साथ में उन्होंने योगा में भी भरपूर समय दिया है, यही कारण है कि वह पहले की तरह एकदम स्लिम और परफेक्ट नजर आने लगी है| आलिया को इतनी स्लिम देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और उन पर कमेंट की झड़ी लगा दी है|

फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं- कुछ ने लिखा यार ये फिर इतनी पतली हो गई| एक अन्य यूजर ने लिखा है- मां बनने के बाद फिर से बच्ची बन गई| एक और ने कहा है- आलिया भट्ट खुद एक बेबी लग रही है, मम्मा नहीं लग रहीं| फैंस ने कहा है- कोई नहीं कह सकता कि वो अभी-अभी मां बनी हैं|
