4 बीमारियां जिसकी शुरुआत नाश्ता न करने से हो सकती है : जानिए नाश्ता करने का सही समय

शेयर करें

न्यूज़ डेस्क | नाश्ता शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करती है। ये न सिर्फ ब्रेन को एक बूस्टर स्टार्ट देती है बल्कि, शरीर के तमाम अंगों को भी एक सही शुरुआत देती है। लेकिन, सुबह की शुरुआत में ही इसकी कमी आपको बीमार कर सकती है। कैसे, तो जानते हैं उन बीमारियों के बार में जिसकी शुरुआत नाश्ता छोड़ने से हो सकती है।

नाश्ता छोड़ना इंसुलिन प्रोडक्शन को नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, क्योंकि रात भर जब आप सोते हैं तो शरीर शुगर का इस्तेमाल कर रहा होता है। सुबह जब आप उठते हैं तो शुगर लेवल लो होता है। नाश्ता समय पर करना इसे बैलेंस करने में मदद करता है और इंसुलिन प्रोडक्शन को सही रखता है। पर लंबे समय तक जब शरीर को खाना नहीं मिलता और एक बार में ढेर सारा खाना मिलता है तो ये खराब शुगर मेटाबोलिज्म और डायबिटीज की ओर ले जाता है।

नाश्ता करने से कोर्टिसोल हार्मोन नहीं बढ़ता। लेकिन, जब आप नाश्ता छोड़ देते हैं कोर्टिसोल का स्तर तेजी से बढ़ता है।  इसलिए लगभग 7 बजे तक कुछ खाना जरूरी है ताकि आप हार्मोन के स्तर को वापस नीचे ला सकें। जब कोर्टिसोल का स्तर बहुत अधिक होता है, तो आप सबसे अधिक चिंतित या चिड़चिड़े महसूस करेंगे।

हाई बीपी की दिक्कत नाश्ता न करने की वजह से हो सकती है। सुबह के भोजन को नियमित रूप से छोड़ने से आप वजन बढ़ने और एथेरोस्क्लेरोसिस और हाई बीपी की समस्या दे सकती है। साथ ही ये कोरोनरी हृदय रोग का शिकार बना सकती है।

थायराइड की बीमारी, नाश्ता न करने की वजह से भी हो सकती है। क्योंकि जब शरीर को सही समय से एनर्जी नहीं मिलती तो हार्मोन का प्रोडक्शन गड़बड़ा जाता है और ये थायराइड की बीमारी को ट्रिगर कर सकती है। इससे तेजी से मोटापा बढ़ सकता है। तो, इस आदत को छोड़ दें।

नाश्ता करने का सही समय है सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच। किसी भी परिस्थिति में आपको सुबह 10 बजे से पहले नाश्ता कर लेना चाहिए। नहीं तो बैठे-बैठ आप इन बीमारियों के शिकार हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर : लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page