शरीर के लिए बेहद घातक हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये जहर

शेयर करें

न्यूज़ डेस्क | भोजन में आजकल फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड की मात्रा तेजी से बढ़ रही है, जिससे पोषक तत्वों की मात्रा तेजी से कम हो रही है| खराब लाइफ स्टाइल और गलत खानपान की आदतें हमें मोटापे की ओर धकेल रही हैं. कोल्डड्रिंक, पिज्जा, बर्गर, चाउमीन और मोमोज जैसी खानें की चीजें तो जैसे चलन में आ गई हैं| ये सब चीजें कम समय में ही इंसान को मोटापे का शिकार बना देती हैं| फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड में सबसे खतरनाक पदार्थ जैसे चीनी, नमक और मेदा की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, जिससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है| अगर आपके भोजन में चीनी, नमक और मेदा की मात्रा ज्यादा है तो आपका वजन भी तेजी से बढ़ता है| एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप ये चीजें ज्यादा खातें हैं तो ये आपमें न सिर्फ कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हार्ट अटैक जैसी घातक बीमारियों का कारण बन रहे हैं, बल्कि ये उम्र को भी करीब 10 साल तक कम कर सकते हैं|

गेहूं से मैदा बनाने समय सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, जिससे आपमें पाचन संबंधी जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है| चीनी या चीनी से बनी चीजें भी खाने से परहेज करनी चाहिए, क्योंकि ये कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है| अगर आप अधिक नमक खाते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है|

हम कुछ ऐसे खाद पदार्थों की जानकारी लेकर आए हैं, जो अपने आप में ही नेचुरल फैट बर्नर हैं| इनके नियमित सेवन से बॉडी पर चढ़ा एक्सट्रा फैट अपने आप कम होने लगता है| खास बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है|

घरों में सब्जी में इस्तेमाल होने वाला दालचीनी एक नेचुरल फैट बर्नर है, जो ग्लूकोज को तेजी के साथ कोशिकाओं में लाने में मदद करता है| दालचीनी बल्ड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित रखने का काम करता है|

हल्दी सौ मर्जों की एक दवा है| यह बॉडी में फैट सेल्स को बर्न करता है| साथ ही यह एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर है|

इमली एक गजब का नेचुरल फैट बर्नर है| एक स्टडी में सामने आया है कि इमली बॉडी में  सेरोटोनिन लेवल को नियंत्रित कर भूख और एक्स्ट्रा फैट दोनों को कम करने में मदद करता है|

डिस्क्लेमर : लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page