पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान हुए शहीद; दो जवान हुए घायल

सुकमा| सुकमा जिले के कुंदेड़ के पास जवानों व नक्सली के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए हैं| वहीं दो जवान घायल हुए हैं| यह घटना सुबह करीब 8ः30 की बताई जा रही है| बताया जा रहा कि दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआरजी के जवान ऑपरेशन पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया| सुकमा जिले के कुंदेड़ के पास नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है| मिली जानकारी के मुताबिक, कुंदेड़ के पास नक्सलियों ने एंबुस लगा रखा था, जिसमें आपरेशन पर निकले जवान फंस गए|

