छत्तीसगढ़ में आरक्षक की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में प्रधान आरक्षक के खिलाफ उसी के थाने में हुई शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें
कांकेर। छत्तीसगढ़ पुलिस को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है। कांकेर जिले के पखांजूर थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने यहां के एक आरक्षक की पत्नी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि रक्षा करने वाले ही इस प्रकार की हरकतें करने लगे तो आम लोगों का क्या। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिले के एक अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने तिलकराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। तिलक राम यहां पुलिस क्वार्टर में रहता है और पीड़िता भी यहां के पुलिस क्वार्टर में ही रहती है। पीड़िता ने बताया कि पति के ड्यूटी जाने के बाद प्रधान आरक्षक ने जबरदस्ती उससे दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया धमकी देकर प्रधान आरक्षक 2022 से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि शिकायत गंभीर है और आरक्षक की पत्नी की शिकायत थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलक राम पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page