राजधानी में एम्स के डॉक्टर से हुई ठगी: बेटी को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगे 2 लाख

शेयर करें
रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर एम्स के डॉक्टर की बेटी को हरियाणा के ईएसआई मेडिकल में माप अप राउंड कराने के नाम पर डॉक्टर को ठगी का शिकार बनाया। एम्स का डॉक्टर ठग के झांसे में आ गया और दो लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर करा दिए। कई माह बीतने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला तो डॉक्टर ने रायपुर के आमानाका थाने में हर्षवर्धन केजरीवाल नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आमानाका पुलिस ने हर्षवर्धन केजरीवाल के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्स रायपुर में पदस्थ एडिसनल प्रध्यापक डॉ संजय सिंह नेगी ने हर्षवर्धन केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2022 को हर्षवर्धन केजरीवाल का मोबाइल नंबर  9163704089 से उनके पास फोन आया। हर्षवर्धन केजरीवाल ने कहा कि मेरी बेटी के MBBS में हरियाणा E.S.I मेडिकल कलेज मे एडमिशन कराने में माप अप राउंड में करा देगा और इसके लिए 2 लाख रुपए लेगा।

ठग ने विश्वास में लाने के लिये उसने अपना आधार कार्ड 427535969763 और पेन कार्ड KBEPK5079Q उपलब्ध कराया। डॉक्टर झांसे में आ गया। इसके बाद 9 सितंबर 2022 को 1 लाख रुपए, 17 सितंबर 2022 को 20 हजार व 21 सितंबर को 80 हजार रुपए SBI एकाउंट नंबर 40929564181 में NEFT के माध्यम से जमा कराया। यह एकाउंट हर्षवर्धन  केजरीवाल, SBI जाधवपुर स्टेडियम ब्रांच कोलकाता का है।

जब एडमिशन के लिये काउंसलिंग शुरू हुई तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया दिसंबर 2022 तक चली पर उसने इस दौरान फोन नहीं उठाया। तब हमको एहसास हो गया कि हमारे साथ धोखाधडी हुई है। इसके बाद डॉक्टर ने हर्षवर्धन  केजरीवाल के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि ठग ने मेडिकल की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी के बारे में पहले आनलाइन जानकारी जुटाई। इसके बाद डाक्टर से संपर्क कर उनकी बेटी को मापअप राउंड क्लियर कराने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। इस मामले में फिलहाल आमानाका पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page