छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ा हादसा: चूल्हे पर पक रहे चावल के गंज में गिरा 5 साल का मासूम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शेयर करें
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्थित एक पोटाकेबिन में चूल्हे पर रखे चावल के गंज में 5 साल का मासूम गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं बच्चे का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बीजापुर जिले के उसूर पोटाकेबिन का है। यहां पढ़ने वाले छात्र मुचाकी हड़मा शुक्रवार की शाम को हादसे का शिकार हो गया। बच्चा किचन में चूल्हे के पास पहुंचा और अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह चूल्हे पर रखे चालव से भरे गंज में गिर गया। इससे  वह बुरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ देर पहले की चूल्हे पर चावल पकाने के लिए रखा गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मिली विभागीय अफसर मौके पर पहुंच गए। पहले बच्चे को उसूर के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शुरुआती इलाज के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page