बड़ा हादसा: बोरसी में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती


दुर्ग। रविवार की रात बोरसी रोड में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार व बाइक में जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे में कार सवार तो बच गया लेकिन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को गंभीर हालत में सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे नेहरू नगर रेफर कर दिया गया। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार तालपुरी से बोरसी जाने वाले मार्ग में बीज निगम के पास तेज रफ्तार कार एवं बाइक के मध्य जोरदार भिड़ंत हो गई। कार क्रमांक सीजी 07 एम बी 4357 एवं बाइक क्रमांक सीजी 07 एल ए 6906 के मध्य टक्कर हुई है। हादसे में दोनों ही वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गए। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है और उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार घायल का नाम बसंत कुमार शर्मा है जो कि बी ब्लॉक ताल पुरी का रहने वाला है। वह बच्चे के लिए दवाई लेने के लिए निकला था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।

