शादी का झांसा देकर वार्ड ब्वॉय दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, खुद को बताया एम्स का डॉक्टर

शेयर करें

रायपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने की बात कहकर दो साल तक उससे संबंध बनाता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

प्यार के जाल में फंसाया
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एम्स में खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की फिर अपने प्यार में फंसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी वार्ड ब्वॉय का काम करता है। उसने पीडि़ता से दो साल तक शादी के बहाने दुष्कर्म करता रहा है। पीडि़ता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। जब अरोपी के बारे में सच्चाई पता चली तो थाने पहुंची और एफआईआर कराई है। आरोपी से उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी।

आरोपी गिरफ्तार
मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि थाने एक नर्स से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी नीलेश मांडे ने पीडि़ता से शादी करने की बात कहकर और खुद को डॉक्टर बताकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page