बड़ा हादसा: सीवरेज की टंकी में गिरने से 17 साल के छात्र की मौत, होली मनाने पहुंचा था मामा के घर

शेयर करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक छात्र के मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की 40 फीट नीचे सीवरेज में गिरने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घंटों रेस्क्यू कर रस्सी और सीढ़ी से छात्र को 40 फीट गहरे सीवरेज से बाहर निकाला। छात्र के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है। मृतक का नाम 17 वर्षीय आदित्य वैष्णव पिता बिहारी वैष्णव है। वह सरकंडा बंधवापारा का निवासी था। आदित्य 9वीं का छात्र था। उनके मामा लाेमस वैष्णव पुराना पावर हाउस तोरवा में रहते हैं। आदित्य यहां होली मनाने आया था। शनिवार की रात वह मामा के घर के आसपास ही अपने एक साथी के साथ टहल रहा था। दोनों में हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान उस इलाके का एक विक्षिप्त युवक आया और दोनों को ईंट उठाकर मारने के लिए दौड़ाया। आदित्य और उसके साथी वहां से इधर उधर भागे। पास में ही सीवरेज पंपिंग हाउस का गेट खुला है। आदित्य भागते हुए उसके भीतर चला गया।

वह यहां नया-नया आया था। इसलिए उसे भीतर की खुली टंकी के बारे में पता नहीं था। अंंधेरा होने के कारण वह भागते समय इसमें गिर गया। अंदर लोहे की रॉड लगी थी। इसमें उसका सिर टकराया, फिर वह करीब 40 फीट गहराई में चला गया। अंदर पानी था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घंटों रेस्क्यू कर रस्सी और सीढ़ी से छात्र को 40 फीट गहरे सीवरेज से बाहर निकाला। आदित्य के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page