बड़ी खबर: भिलाई में व्यापारी ने की आत्महत्या, ऑफिस में फंदे से झूलती मिली लाश

शेयर करें

भिलाई। भिलाई में फिर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस बार वाहन खरीदी बिक्री करने वाले एक शख्स ने मौत को गले लगा लिया है। मृतक ने अपने कार्यालय में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना की सुचना मिलने लगने पुलिस मौके पर पहुची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। ये मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

शव का पंचानामा कर पोस्टमॉर्टन के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि वार्ड 51 शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी रोहित सिंग 40 वर्ष गत रात अपने आफिस जायका गली में है। जहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक वाहन खरीदी बिक्री के साथ फायनेंस भी करता है। पुलिस ने बताया कि रोहित अक्सर बीमार रहता था। बीपी की भी उसे शिकायत थी। घटनास्थल से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसायडल नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page