केन्या में गरीबों के सामने भुखमरी की नौबत

शेयर करें

केन्या। केन्या दुनिया के सबसे गरीब मुल्कों में शुमार है। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से वहां लाखों लोगों का रोज़गार छिन जाने से गरीबों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई। केन्या में भुखमरी की वहां तस्वीर सामने आई है,इस देखने के बाद किसी के भी आंखों से आंसू छलक आएंगे। दरअसल यहां पर एक परिवार के पास खाने के लिए जब कुछ भी नहीं बचा तो मां ने बच्चों को बहलाने के लिए पत्थर पकाने का नाटक किया। बच्चे यहीं सोचते रहे कि खाना बन रहा है और वे खाने का इंतजार करते-करते सो गए। केन्या की एक महिला अपने आठ बच्चों के साथ रहती है। पेनिना के पति की मौत हो चुकी है और वह अनपढ़ है। पेनिना लोगों के कपड़े धोकर अपने बच्चों का पेट पालती है लेकिन कोरोना ने उसके इस काम को भी छीन लिया है। कोरोना के संकट के समय पेनिना के पास अपने बच्चों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। इसकारण उसने बच्चों को बहलाने के लिए पत्थर उबालना शुरू कर दिया। बच्चे ये देखकर खुश थे कि खाना अभी बन रहा है। खाने का इंतजार करते बच्चे सो गए।

बता दें कि पेनिना की पड़ोसन ने पूरे वाकये का वीडियो बनाकर मीडिया को इसकी जानकारी दे दी। दरअसल जब बच्चे रो रहे थे,तब उनकी आवाज सुनकर प्रिस्का बा​हर निकली लेकिन उसने जब पत्थर उबलते देखा,तब उससे रहा नहीं गया। पेनानी की ये कहानी सुनकर वहां के लोगों ने पैसे इकट्ठा किए और महिला को राशन भी दिया। पेनिना को अब बहुत से लोगों की मदद के लिए फोन आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें मोबाइल एप से पैसे भेजे हैं।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page