राजद और कांग्रेस का बसें भेजने का दावा खोखला : सुशील मोदी

शेयर करें

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के अनुरोध पर रेलवे ने जब राज्य से बाहर फंसे मजदूरों, छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की शुरुआत की, तब से 6 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित लाया जा चुका है। दूसरी तरफ राजद का बिहार के लिए 2000 बसें और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश के लिए 1000 बसें भेजने का दावा खोखला साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर जारी करने वाली बिहार प्रदेश कांग्रेस एक भी मजदूर को वापस नहीं ला सकी। प्रियंका गांधी ने बसों के जो नंबर दिये, उनमें ऑटो रिक्शा, ट्रक- ट्रैक्टर के नंबर मिलने से चारा घोटाला की याद ताजा हो गई। जिस चारा घोटाले के चार मामलों में लालू प्रसाद यादव सजा काट रहे हैं, उसमें पशु और चारा ढोने के लिए स्कूटर तक के नंबर दिये गए थे। राजद और कांग्रेस मजदूरों की पीड़ा पर राजनीति करने के लिए फर्जीवाड़ा करने के अपने हुनर साझा कर रहे हैं।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page