पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3% घटी देश की GDP ग्रोथ, अक्टूबर-दिसंबर 2021 में 5.4% की रही दर

शेयर करें

नई दिल्ली। अक्टूबर-दिसंबर 2021 में GDP ग्रोथ 5.4% रही, जो पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3% कम है। इससे पहले जुलाई-सितंबर 2021 में इकोनॉमी 8.4% की रफ्तार से बढ़ी थी। NSO की ओर से GDP ग्रोथ का ताजा आंकड़ा जारी किया गया है। अब चौथी तिमाही में भी इकोनॉमी पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और यूक्रेन-रूस के टकराव का असर दिख सकता है। इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी-मार्च के बीच भी इकोनॉमी की रफ्तार धीमी ही रहेगी।

दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार का सबसे बड़ा कारण लो बेस था। हालांकि खपत और निवेश में भी सुधार आया था। वैक्सीनेशन, कम ब्याज दरों की वजह से सेंटिमेंट में सुधार दिखा था। FY22 में कुल 8.9% की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। अक्टूबर से दिसंबर 2020 के दौरान कोरोना महामारी के असर के कारण GDP की ग्रोथ रेट महज 0.4% रही थी। उधर, अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के 9 महीने में सरकार को टैक्स से 15.47 लाख करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि 28.09 लाख करोड़ रुपए इसी दौरान खर्च हुए।

You cannot copy content of this page