यह पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यहां बदमाशों ने ATM लूटने की कोशिश की। सबसे पहले उन्होंने ATM में लगे कैमरे को स्प्रे छिड़ककर खराब कर दिया। इसके बाद गैस कटर और औजारों से ATM को काटकर अलग कर दिया। ATM को वह मेटाडोर में डालने की तैयारी में थे, तभी पड़ोसियों की नींद खुल गई और वह ATM के साथ ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।
दरअसल, बुधवार-गुरुवार की रात ननकट्ठी स्थित ATM में 7 से 8 बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की कोशिश की है। बदमाशों ने सबसे पहले ATM में लगे कैमरे पर स्प्रे छिड़ककर उसे खराब कर दिया, ताकी उसमें कुछ रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद गैस कटर और औजारों से ATM को काटकर अलग कर दिया। बदमाश जैसे ही ATM को मेटाडोर में डालने की तैयारी कर रहे थे, तभी आवाज सुनकर पड़ोसी उठ गए और उन्हें देखकर बदमाश फरार हो गए।
सीसीटीवी खंगालते हुए जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मेटाडोर और ATM को अपने कब्जे में लिया। बदमाशों ने जिस मेटाडोर का इस्तेमाल लूटपाट में किया है वह पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी से कुछ दिन पहले चोरी हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है।