महिलाओं के लिए बंपर जाॅब, इस जिले में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स 1050 पदों पर करेगा सिर्फ महिलाओं की भर्ती… जानिए पूरी डिटेल्स
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा मेंटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बेंगलुरू के द्वारा 1050 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार का एक स्वर्णिम अवसर सामने आया है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सुकमा, एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सफल अभ्यर्थियों को सीधे टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (बेंगलुरु) में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
यह भर्ती ष्लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि.ष् (बेंगलुरु) के माध्यम से की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं नीचे दिए दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथिर 25 नवंबर निर्धारित की गई है। नीचे देखें वैकेंसी संबंधित डिटेल्स…