Weather Update : ठंड का प्रहार! घास पर जमी ओस बनी बर्फ, सभी जिले शीत लहर की चपेट में
रायपुर: छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा की ओर से आ रही ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ का सभी जिला लगभग पूरी तरह से शीत लहर की चपेट में आ गया है। फिर भी मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट के साथ ही कड़कड़ाती ठंड पड़ने और शीत लहर चलने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
तापमान में आएगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर के महीने में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अभी शीत लहर चलने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। अंबिकापुर और पेंड्रा में ठंड से लोगों का बुरा हाल हैं। यहां घास पर जमी ओर की बूंदे बर्फ बन जा रही है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
रायपुर- अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 07.0 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस
15 नवंबर तक इन रज्यों में जारी रहेगी शीतलहर
अगर अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। वही पिछले 24 घंटे में पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड दर्ज की गई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री नीचे रहा