छात्रा से दुष्कर्म के मामले में देरी से लिखी गई शिकायत, भड़के एसएसपी ने टीआई को किया सस्पेंड…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में कोतवाली टीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अपराध पंजीबद्ध करने में देरी की थी। इसकी शिकायत एसएसपी शशि मोहन को मिलने पर उन्होंने संवेदनशील मामले को देखते हुये तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को आदेश दिया गया है। मामले में पुलिस फरार आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा सस्पेंड कोतवाली निरीक्षक का नाम आशीष कुमार तिवारी है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में टीआई सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा देरी से एफआईआर दर्ज करने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को आदेशित किया गया है, मामले में पुलिस फरार आरोपी की पता साजी कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।