CG सरकारी भर्ती, जल संसाधन विभाग के भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुये विशेष निर्देश, बिना पॉकेट वाले साधारण स्वेटर की अनुमति… पर्स, बेल्ट, आभूषण, घड़ी बैन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधान विभाग के अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन पद हेतु आगामी माह 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले भर्ती परीक्षा परीक्षा में अधिक संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए शासन एवं प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जारी निर्देश में परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व ही अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फ्रिस्किंग एवं पहचान पत्र से सत्यापन में समय लगने पर भी किसी को परेशानी न हो।