मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में रात का पारा लगातार लुड़क रहा है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़ शामिल है।
मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान और गिरेगा। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर का 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 06.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और धमतरी इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुमान पर गौर करें तो आज से 20 नवंबर 2025 के बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की चेतावनी के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड के मौसम में सुकमा और दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है।