दुर्ग में हत्या कर लाश नाली में फेंकी, सफाई कर्मियों की नजर पड़ी तो पहुंची पुलिस
भिलाई। दुर्ग जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। इस बार दुर्ग शहर के पोलसाय पारा में नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मियों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को नाली में फेंका गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह पोलसाय पारा में सफाई के दौरान कर्मियों की नजर नाले में शव पर पड़ी। देखते ही देखते बात फैली और भीड़ जमा हो गई। मौके से पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस की टीम भी पहुंची। पहले तो शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया।