Google Analytics —— Meta Pixel

24 व 25 नवंबर को होगा 90 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप, 12वीं पास करें आवेदन…

jobs

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में दो दिन के लिए प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 24 एवं 25 नवंबर को समय 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे l

निजी क्षेत्र के नियोजक

योकोहामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के द्वारा मषीन ऑपरेटर महिला के 40 पद एवं पुरूष के 10 पद पर भर्ती तथा सतलज टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स के द्वारा लर्नर के 20 पद, मषीन ऑपरेटर के 10 पद शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास तथा किया जाना है।

इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज़ की दो फोटो के साथ उक्त दिनाक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।

अभ्यर्थी को उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने हेतु अपनी पंजीयन, रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelalist.aspx पर ऑनलाईन करना अनिवार्य है, ऑनलाईन आवेदन पश्चात् अभ्यर्थी को प्लेसमेंट कैम्प स्थल में पहुंचना होगा। जिस अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर प्लेसमेंट कैम्प स्थान में पहुंचेगा केवल वे ही प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकता है।

रोजगार मेला में पंजीयन हेतु किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते है।

प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में संपर्क कर सकते हैं।