Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी ठंड से राहत, धीमी होगी ठंड की रफ्तार

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य क्षेत्र इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है और वो ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड में कमी आने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

तापमान में होगी 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अभी उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर जारी है, जो कि अगले दो दिन तक जारी रहेगा। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। यानी की आने वाले दिनों में लोगों से ठंड से राहत मिलने वाली है। बता दें कि अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं।

तापमान में हुई एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर , सरगुजा और बस्तर संभाग में शीत लहर जारी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 24 घंटे कैसा रहा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां रात का तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है, यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, यहां का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।