नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई: प्रतिबंधित टेबलेट के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग अभियान में धरे गए सभी
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस की ओर से जुआ, सट्टा और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित टेबलेट के साथ पांच आरोपी को गिरफ्तार (Pratibandhit Tablet Ke Sath Giraftar) किया है, जिनके कब्जे से भाारी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया गया है।
एक्टिवा से प्रतिबंधित टेबलेट बरामद
यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार एक युवक को पकड़ा। वहीं जब पुलिस ने उसकी एक्टिवा की तलाशी ली तो उसके अंदर से प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके चार साथियो को भी दबोच लिया। ये सभी प्रतिबंधित टेबलेट की खरीदी-बिक्री का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
चेकिंग अभियान में पकड़ाया आरोपी
जनकारी के मुताबिक, 18 नवंबर की शाम पुलिस धमधा नाका मोर्चा पॉइंट में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक्टिवा सवार युवक को रोका तो उसने अपना नाम रवि मटियारा बताया। वहीं जब पुलिस ने उसके एक्टिवा के डिग्गी की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में झिल्ली में लिपटी प्रतिबंधित अल्फाजोलम और डिक्लोफेनाक टेबलेट मिली।
कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट जब्त
वहीं जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने चार साथी अनिल यादव, मानव सेन, उजाला कुमार प्रजापति और अमित विश्वकर्मा के साथ प्रतिबंधित टेबलेट की खरीदी बिक्री करता है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के बताए जगह से उन चारों आरोपियों को भी पकड़ लिया। इस तरह पुलिस ने चारों के कब्जे से 465 नग अल्फाजोलम टेबलेट, 232 नग डिक्लोफेनाक टेबलेट, एक्टिवा और मोबाइल जब्त किया।