Google Analytics —— Meta Pixel

सारंगढ़ में आमने-सामने से टकराई पिकअप और हाइवा, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 2 बुरी तरह घायल

road_accident_news_1715801879-30

सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. एक पिकअप और हाइवा वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक (Sarangarh-Bilaigarh Road Accident) मौत हो गयी. जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं.

पिकअप और हाइवा की टक्कर

घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है. हादसा जिले के टुण्डरी पुल के पास हुआ है. 20 नवंबर की सुबह यह हादसा हुआ है. गिट्टी लेकर बिलाईगढ़ जा रहे हाइवा और पिकअप की टक्कर हो गयी. जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की दिनेश साहू (45 वर्ष) और रूक्मणी केवट (55 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक़, दिनेश टेंट हाउस के संचालक दिनेश साहू नगर पंचायत पवनी से अपने पिकअप वाहन में टेंट का सामान लेकर शिवरीनारायण जा रहे थे. उनके साथ तीन महिला कर्मचारी भी थे. वहीँ, हाइवा खपरीडीह क्रेशर से गिट्टी लेकर बिलाईगढ़ की ओर आ रहा था.

दो लोगों की मौत, दो घायल

इसी बीच हाइवा और पिकअप वाहन की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी. हादसा इतना भयानक था दो लोगों दिनेश साहू (45 वर्ष) और रूक्मणी केवट (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी. जबकि दो महिलाएं घायल हो गयी. हादसे के लोगों की चीख पुकार मच गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान शांति बाई (40 वर्ष) और इतवारा बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीँ, मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

हाइवा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वहीँ, पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. बताया जा रहा है हाइवा वाहन दुर्गा सिंघानिया नामक व्यक्ति का है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.