Google Analytics —— Meta Pixel

आधी रात जारी हुआ CGPSC का रिजल्ट, देवेश साहू ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट हुई जारी, देखिये टॉपर्स की लिस्ट

Dainik-Chintak-Breaking-News-6

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी सिविल सर्विसेस 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। साक्षात्कार के अंतिम दिन जारी करने की पिछले कुछ सालों की परंपरा को जारी रखते हुए यह नतीजे आधी रात 12 बजे जारी किए गए। 246 को पदों के लिए यह परीक्षा ली गई थी। परीक्षा में देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान बनाया है। वही टॉप टेन में आठ लड़के हैं। बता दे 246 पदों में सर्वाधिक 90 पद आबकारी उपनिरीक्षक के,सात डिप्टी कलेक्टर के और 21 डीएसपी के पद है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी 2024 के तहत 17 विभागों हेतु 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। फरवरी 2025 में प्रारंभिक परीक्षा हुई। प्रारंभिक परीक्षा के तहत 3737 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ। 26 जून से 29 जून तक मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का परिणाम 31 अक्टूबर को आया। पदों के विरुद्ध साक्षात्कार हेतु 643 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित सभी 643 अभ्यर्थियों का दस से बीस नवंबर तक साक्षात्कार चला। साक्षात्कार के अंतिम दिन मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर 643 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की गई है।

यहां देखे रिजल्ट:–

https://psc.cg.gov.in में जाकर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते है। समेकित मेरिट सूची आयोग की इसी वेबसाइट में अवलोकन कर सकते है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का राज्य सेवा के मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र में अलग-अलग 33% अंक आया है ,केवल उन्हीं व्यक्तियों को अनारक्षित पदों के आबंटन हेतु चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

निष्पक्षता बनाए रखने के लिए और विवादों से बचने के लिए इस बार पहली दफा फेसलेस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें अभ्यर्थियों को उनके नाम की जगह कोड दिया गया था। जिसके चलते साक्षात्कार कर्ताओं को यह जानकारी नहीं हो पाती थी कि वह किन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ले रहे हैं और उनकी पहचान क्या है।

यह हैं टॉप टेन में…