गोलीकांड के दो शूटर झारखंड से गिरफ्तार, भाड़े पर लाये गये थे, एक आरोपी कर रहा था प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी…

1294882-fghg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग, जामुल में हुये गोलीकांड में फरार दो आरोपियों को झारखंड से पुलिस ने धर-दबोचा है। घटना के मास्टरमाइंड ने ही दोनों को भाड़े पर बुलाया था। पकड़े गये आरोपियों में एक आरोपी राजेश प्रतियोगी परीक्षा देने भिलाई आते जाते रहता था।

घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। 14 नवम्बर की शाम करीब 6:30 बजे घासीदास नगर जामुल में विकास प्रजापति पिता इंद्रजीत प्रजापति, 26 वर्ष निवासी केम्प 2 भिलाई पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया गया था। थाना जामुल में अपराध धारा 109 (1) बीएनएस कायम कर 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

आरोपी करण पिता विलोचन साव द्वारा घटना करने झारखंड से भाड़े के शूटरों को बुलाकर अपने गोदाम में रूकवाया गया था। झारखंड के झींग नगर एवं जगन्नाथपुर (रांची) के आरोपी राजेश 29 वर्ष निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ तथा बबलू उर्फ बडका 27 वर्ष जगन्नापुर न्यू कॉलोनी रांची झारखंड को गिरफ्तार किया गया है।

राजेश आरोपी करण साव का ममेरा भाई है जो रेल्वे व अन्य प्रतियोगी परीक्षा देने भिलाई आता जाता था। करण साव ने अपने चचेरे भाई शिवम की हत्या का बदला लेने के लिए राजेश की मदद लिया। राजेश साव ने बबलू उर्फ बडका व अन्य दो को हत्या करने का जिम्मा दिया।

करण साव ने आरोपियों को पिस्टल, गोलियों की व्यवस्था करने के लिए 55 हजार रुपये उपलब्ध कराया था। 14 नवम्बर को गोली कांड के बाद आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व गोलियां करण साव को दे दिए थे। इसके बाद आरोपी करण साव द्वारा उपलब्ध करायी गयी हीरो पैशन बाइक सीजी 07 ए.पी. 1013 में रायपुर की ओर भाग गए । बाइक भिलाई 3 बाजार के किनारे खडी कर आटो से रायपुर बस स्टैंड चले गए थे।

आरोपियों की निशानदेही पर करण साव से घटना में प्रयुक्त पिस्टल तथा कारतूस (7.65) एवं आरोपी बबलू से कारतूस तथा बाइक हीरो पैशन जब्त किया गया है। प्रकरण में आज आरोपी राजेश 29 वर्ष निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ तथा बबलू उर्फ बडका 27 वर्ष जगन्नापुर, न्यू कॉलोनी रांची झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजेश 29 वर्ष निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ

2. बबलू उर्फ बडका 27 वर्ष जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी रांची झारखंड