Google Analytics —— Meta Pixel

1 लाख के बदले मिलेंगे चलने वाले 15 लाख के नकली नोट…रुपए लेकर नंबर किया बंद, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

note

सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ठगी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 लाख के असली नोट के बहाने 15 लाख के नकली नोट देने के नाम पर ठगी (Nakali Note Ke Nam Par Thagi) करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

झांड़-फूंक और नकली नोट के बदले धोखाधड़ी

यह पूरा मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक से झांड़-फूंक और नकली नोट के बदले एक लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

बिलाईगढ़ थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के मुताबिक, पीड़ित खेमराज निराला सिलादेई गांव का रहने वाला है। जिसकी पहचान झाड़-फूंक के सिलसिले में बरेली गांव में रहने वाले पिलाराम यादव से हुई थी। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसका एक साथी 1 लाख के असली नोट के बदले 15 लाख के नकली नोट देता है और वो बाजार में चलता भी है। इसके बाद उसने अगलडीहा में रहने वाले मुख्य आरोपी रवि जाटवर से उसकी बात करवाई।

इसके बाद 26 नवंबर 2023 को उसे पवनी मोड़ के पास बुलाया और 10 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इतना ही नहीं 90 हजार नगद लेकर उसे 27 नवंबर को टुण्डरी बेरियर के पास 15 लाख रुपए के नकली नोट देने का वादा किया और अगले दिन आरोपियों के बताए जगह पर पहुंच गया, लेकिन आरोपी नहीं आए और अपना नंबर भी बंद कर दिया। जिसके बाद उसे अपने साथ हुए ठगी ऐहसास हुआ।

तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के दर्ज होते ही पुलिस ने तीन आरोपियों पीलाराम यादव, राहुल जाटवर और पीतांबर पंकज को धर दबोचा था। वहीं अब मामले का मुख्य आरोपी रवि जाटवर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।