Google Analytics —— Meta Pixel

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड, वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ा

Thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के मौसम में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई हैं, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

तापमान में बढ़ोतरी से कम हुआ तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ा हुआ है, जिसके कारण ठंड में कमी देखने को मिला हैं पर सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस किया जा रहा है। वहीं दोपहर के वक्त हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के वक्त लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने के असार है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है, जिसके कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वायरल फिवर और सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसको देखते हुए डॉक्टर ने सावधानी बरतने और दो लेयर वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। यहां का तापामान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है , यहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।