Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में ट्रवेल्स के ठिकानों पर ACB-EOW दबिश, बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त होने की खबर, शराब घोटाले से जुड़े तार

police commissioner santosh singh - 10

police commissioner santosh singh - 10

रायपुर| राजधानी रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करन ट्रवेल्स के ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गंज इलाके के पिथालिया कॉम्पलेक्स स्थित करन ट्रवेल्स के ऑफिस एसीबी-ईओडब्लयू टीम पहुंची और दस्तावेजो की जांच की।

बताया जा रहा है कि शराब घोटाले मामले की जांच में पूर्ववर्ती सरकार के समय कई राजनेताओं, कई अधिकारियों समेत महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर आसीन रहे लोगों की विदेश यात्राओं के अलावा कश्मीर, तिरूपति और उदयपुर की यात्राओं की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई थी। जिसके एयर टिकट, होटल बुकिंग इसी करन ट्रेवल्स से बनाने और उसका नगद भुगतान किया गया था और वो नगद भुगतान शराब घोटाले के पैसों से किये जाने के तथ्य सामने आये थे। जिसके चलते ये रेड़ कार्रवाई की गई है।
पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम करन ट्रेवल्स के दफ्तर पहुंची EOW की टीम को वहां से बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त होने की पुख्ता खबर है। जिनमें कई राजनेताओं समेत कई लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री के दस्तावेज शामिल हैं।
फिलहाल EOW के अधिकारी करन ट्रेवल्स के संचालक जयंती भाई और उनके बेटे करण से दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ कर रही है।