Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : तापमान में गिरावट के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिन चलेगी शीत लहर….

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले दो दिनों के अंदर तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिसके कारण ठंड बढेगी। इसी के साथ ही मौसम भी शुष्क रहेगा। साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आसमान साफ रहेगा और धूप खिला रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ठंडी हवा चलेगी, जिसके कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

सावधानी बरतने की भी सलाह

मौसम विभाग (IMD) ने जहां एक ओर सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर सहित कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। आवश्यक काम होने पर घर से गर्म कपड़े पहनकर निकलने की अपील की है।