Google Analytics —— Meta Pixel

घर से गड़ा धन निकालने का झांसा देकर 2 युवकों से 7.7 लाख की ठगी

204

बालोद (चिन्तक)। ग्राम जगन्नाथपुर में गड़ा धन निकालकर करोड़पति बनाने का झांसा देकर दो युवकों से 7 लाख 7 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बालोद थाने में वसीम खान व उनके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय युवक ने जानकारी दी है कि गड़ा धन दिलाने के नाम पर इलाहाबाद के घुरपुर के रहने वाले वसीम खान (50), हाल निवास भिलाई मरारपारा, ने धोखाधड़ी की है। अकबर खान के घर में वसीम खान रिश्तेदार बनकर आया था।
अकबर ने बताया कि वह उसका जीजा है। उनका मकान छोटा है, तो वसीम अपनी पत्नी के साथ दोस्त के एक खाली मकान में रहने के लिए मांगा था। वसीम ने राजेश डोगरे को झांसा दिया कि इस घर में गड़ा धन छिपा है।

उसे विशेष पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र के जरिए बाहर निकालना पड़ेगा, जिससे तुम करोड़पति बन सकते हो। इसके लिए पूजा-पाठ करने में 22 हजार के सामान की जरूरत पड़ेगी।बालोद में सामान मिल जाएगा तो देख लो, वरना मैं अपने चेले के जरिए मंगा लूंगा। दोस्त के पास पैसा नहीं होने पर उसने मुझसे संपर्क किया और गड़ा धन छिपे होने की जानकारी दी। मैं भी उनकी बातों में विश्वास करके झांसे में आ गया।

बालोद में सामान नहीं मिलने पर वसीम ने इलाहाबाद में रहने वाले व्यक्ति से सामान मंगवाया।जिसके बाद खाली मकान में रात 12 बजे पूजा-पाठ किया। दोस्त के साथ मिलकर एक कमरे में लगभग 3 फीट गड्ढा खोदा, फिर थोड़ी देर के लिए बाहर रुकने और मंत्र जाप करते रहने के लिए कहा। हम दोनों बाहर आ गए। वसीम अपने पहचान के व्यक्ति के साथ पूजा-पाठ करता रहा। जब हमें अंदर बुलाया तो देखा कि मटके में सोने के सिक्के भरे हुए थे। पास में एक सर्प भी बैठा था।

रीसेंट पोस्ट्स