महिला शिक्षिका का अपहरण : ऑटो चालक निकला मास्टर माइंड, पांच लाख वसूलने का था प्लान
भिलाई। शुक्रवार को भिलाई शहर में महिला शिक्षिका के अपहरण का मामला सामने आया था। महिला शिक्षक की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह बंधक बनी हुई थी। महिला शिक्षक का अपहरण करने वाले ने उसके पति को फोन कर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। जब इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची तो तत्काल एक्शन लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला कां सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला शिक्षक को रोज स्कूल छोडऩे व लाने वाला ही निकला।
बता दें शुक्रवार को महिला शिक्षक के अपहरण की शिकायत उसके पति ने थाने पहुंचकर लिखवाई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि वह स्नेह सम्पदा स्कूल जा रही है। इसके कुछ देर बाद उसी मोबाइल से धमकी भरा फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने इसे कहा कि उसकी पत्नी को किडनैप कर लिया गया है और फिरौती की रकम 5 रुपए लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उसकी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही। इस मामले में पुलिस ने धारा 140(2), 127(8), 308(5) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट कायम कर तत्काल एसीसीयू, थाना एवं अन्य पुलिस टीमों के साथ मुखबीर एवं टेक्नीकल टीमों को सक्रिय कर साक्ष्य एकत्र किए गए।