Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : CG में दिखेगा चक्रवाती तूफान दितवाह का असर: छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा, जिसके कारण न सिर्फ ठंड में कमी आएगी बल्कि कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी होगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मौसम में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंडी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बस्तर संभाग में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान दितवाह एक्टिव है, जिसका असर भी अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण छत्तीसगढ़ में न सिर्फ ठंड में कमी आएगी बल्कि बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी होगी। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,पूर्वी और दक्षिणी हवाओं के कारण नमी बढ़ने की भी संभावना है। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, यहां का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

रीसेंट पोस्ट्स