Google Analytics —— Meta Pixel

चक्रवाती तूफान दितवाह का असर: कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना, गिरेगा पारा-बढ़ेगी ठंड

764883-mausam

रायपुर: चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण कई राज्यों में ठंड के बीच बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान दितवाह का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि अब ये कमजोर पड़ चुका है तो ऐसे में तूफान का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी गर्मी तो कभी कड़ाके की ढंड पड़ रही है।

न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दितवाह कमजोर हो गया है, जिसके कारण अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई भी बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस

रीसेंट पोस्ट्स