प्रेम विवाह: शराब, शिक्षिका, शराबी दूल्हा और एफआईआर! पढ़िए क्या है पूरा मामला….
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका ने ओडिशा निवासी किशन सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। किशन सिंह से शिक्षिका प्रेम विवाह करने वाली थी। पर बारात में दुल्हा शराब के नशे में पहुंचा और दुल्हन तथा लड़की पक्ष वालों को गालियां देने लगा। जिस पर शिक्षिका ने शादी तोड़ दिया और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
शादी टूटने के बाद 27 नवंबर की शाम से रात के बीच आरोपी ने शिक्षिका के बड़े भाई के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। कॉल स्पीकर पर होने के कारण पूरा परिवार यह बातें सुन रहा था, जिससे सभी भयभीत हो गए। घटना से आहत शिक्षिका ने 2 दिसंबर को थाना सरकंडा पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही शराबी दूल्हे के रवैए को देखते हुए शिक्षिका के घर वाले डरे हुए हैं और शिक्षिका को उड़ीसा भेजने से डर रहे है।