Google Analytics —— Meta Pixel

शीत लहर की चपेट में कई जिले: पारा गिरने के साथ और बढ़ेगी ठंड, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बाद भी मौसम विभाग (IMD) ने दो से तीन दिन बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

आसमान में बादल छाने के कारण बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कहीं कहीं पर आसमान में बादल छाने के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। ऐसे में लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर अभी शीत लहर की चपेट में है। पिछले दो दिनों से बढ़ी ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सुबह और शाम में अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर में चिलचिलाति धूप का भी सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के चार जिलों का तापमान

  • रायपुर- न्यूनतम तापमान 12.13 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- न्यूनतम तापमान 11.12 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस