Google Analytics —— Meta Pixel

कस्टम मिलिंग स्कैम, दीपेन चावड़ा के खिलाफ चालान पेश, 20 करोड़ की राशि लोकसेवकों की ओर से जमा करने के मिले सबूत…

acb eow

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में गिरफ्तार आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने चालान पेश किया। आरोपी को ब्यूरो की टीम ने पिछले महीने नवंबर को गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी जानकारी मिली है कि दीपेन चावड़ा के द्वारा 20 करोड़ की राशि लोकसेवकों की ओर से एकत्र की गई थी।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 01/24 कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा को माह नवम्बर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। दीपेन चावड़ा, अनवर ढेबर का सहयोगी है। दीपेन चावड़ा के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज 9.12.2025 को न्यायालय भ्र.नि.अधि. रायपुर के समक्ष चालान पेश किया गया। दीपेन चावड़ा ई.ओ.डब्ल्यू. में दर्ज अन्य प्रकरणों में लगभग 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा अवैध धनराशि का प्रबंधक था।

कस्टम मिलिंग स्कैम में भी दीपेन चावड़ा के द्वारा 20 करोड़ की राशि लोकसेवकों की ओर से एकत्र करने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। कस्टम मिलिंग स्कैम में फरवरी 2025 को तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी एवं रोशन चंद्राकर के विरूद्ध तथा अक्टूबर 2025 को अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा के विरूद्ध विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ) में चालान प्रस्तुत किया गया है।