Google Analytics —— Meta Pixel

घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे बदमाश… मना करने पर कर दी युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन गिरफ्तार-दो की तलाश जारी

giraftar

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे में धुत दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या (Gali Galoj Karne Se Mana Karne Par Hatya) कर दी। इसके बाद दो से तीन गांव में भी उन्होंने जमकर हुड़दंग मचाया। वहीं पुलिस ने इस मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर दो की तलाश शुरू कर दी है।

पांच बदमाशों ने मिलकर एक युवक को मारा चाकू

बता दें कि यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक को घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे पांच युवकों को टोकना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पांचों ने मिलकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रोहित कुमार नाग के रूप में हुई है, जो कि कांकेर जिले के ठेलकाबोड़ गांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले वो अपनी मौसी के यहां काम करने सेमरा बी (दोनर) आया हुआ था। 7 दिसंबर की रात जब वह घर में था तभी घर के बाहर कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे, जिन्हें मना करने जब वो बाहर आया तो पांचों ने मिलकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कट्टा लहराते हुए वहां से भाग निकले।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

चाकू के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे मसीही अस्पताल ले जाया गया और देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के मौसी के लड़के यादवराम ढीमर ने पांच बदमाशों में से एक की पहचान दोनर गांव के चंद्रशेखर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।