Google Analytics —— Meta Pixel

महिला DSP पर आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट: 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

WhatsApp-Image-2025-12-13-at-14

रायपुर: दंतेवाड़ा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट (karobari ke khilaf giraftari ka warran) जारी किया गया है। 28 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जब कारोबारी नोटिस के बाद भी पेशी के लिए हाजिर नहीं हुए तो उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया।

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन अब कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, होटल कारोबारी ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। वहीं अब उनके खिलाफ गिरफ्तार का वारंट जारी हुआ है। यह वारंट 28 लाख की धोखाधड़ी के मामले में नोटिस के बाद भी पेशी के लिए हाजिर नहीं होने के बाद जारी किया गया है।

होटल कारोबारी पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के रहने वाले महेंद्र सिंह ने 2020 में होटल कारोबारी दीपक टंडन पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। पेशी के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी जब वो पेशी के लिए हाजिर नहीं हुए तो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा ने दीपक टंड के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।

बता दें कि हाल ही में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी कर ढाई करोड़, महंगी गाड़ी व कीमती गहने हड़पने का आरोप लगाया है। कारोबारी ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई है। साथ ही मामले में जांच कर डीएसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित कारोबारी ने मीडिया में दिये बयान में यह भी कहा कि अगर उसकी शिकायत पर जांच नहीं होगी तो वह इसकी शिकायत एसपी, आईजी और डीजीपी से करेंगे।

डीएसपी के भाई के नाम की गाड़ी, ज्वेलरी और एक होटल

कारोबारी दीपक टंडन की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, साल 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच धीरे धीरे बातचीत होने लगी। कारोबारी डीएसपी के प्यार में पागल होकर महंगे तोहफे देने लगा। कारोबारी ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि ऐसे ही कुछ सालों में करीब ढाई करोड़ से अधिक की नगदी डीएसपी को दी थी। इतना ही नहीं महंगी गाड़ी, कीमती ज्वेलरी और एक होटल भी डीएसपी के भाई के नाम करा दिया था। ऐसा ही करीब चार सालों तक चलता रहा।

डीएसपी पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप

कारोबारी ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि ऐसे ही कुछ सालों में करीब ढाई करोड़ से अधिक की नगदी डीएसपी को दी थी। इतना ही नहीं महंगी गाड़ी, कीमती ज्वेलरी और एक होटल भी डीएसपी के भाई के नाम करा दिया था। ऐसा ही करीब चार सालों तक चलता रहा।कारोबारी के मुताबिक, डीएसपी भी शादी की बात कर उन पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने जब पत्नी से तलाक लेने से इंकार किया तो डीएसपी ने भी धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी। इस बात का जब कारोबारी को पता चला तो उन्होंने डीएसपी से तमाम दी हुई चीजें वापस मांगी। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि डीएसपी ने नगदी, कार, होटल और ज्वेलरी देने से मना कर दिया और जेल भेजने की धमकी देने लगी।

डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कारोबारी ने अब इसकी शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई है। साथ ही डीएसपी के साथ बातचीत के व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री और कुछ फोटो व सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। साथ ही मामले में जांच कर डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डीएसपी कल्पना वर्मा ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने मीडिया से बातचीत में खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी कल्पना वर्मा ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएंगी और मानहानि का केस करेंगी…

रीसेंट पोस्ट्स