Google Analytics —— Meta Pixel

48 लाख का गांजा तेल जब्त: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक तस्कर, ज्यादा पैसे कमाने की लालच में कर रहा था तस्करी

1297879-bastar-news

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में बोधघाट थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये मूल्य के गांजा तेल (हशीश/हैश ऑयल) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को 11 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से ओड़िशा से जगदलपुर की ओर आ रहा है, जिसके पास भारी मात्रा में गांजा तेल है और वह इसे बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आड़ावाल गांव के आगे झंडा चौक के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओड़िशा के कोरापुट जिले के सावपुट गांव निवासी सोमनाथ साहू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से 5 पैकेट में कुल 3.8 किलोग्राम गांजा तेल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 47 लाख 57 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह गांजा तेल हशीश और हैश ऑयल के नाम से भी जाना जाता है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अधिक मुनाफा कमाने के लालच में बड़े शहरों में इस नशीले पदार्थ की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी को 11 दिसंबर को गिरफ्तार कर 12 दिसंबर को विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में न्यायिक रिमांड पर पेश किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स