Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के IPS अफसर प्रखर पाण्डेय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पुलिस महकमे में शोक व्याप्त

BeFunky-design-27-1

रायपुर। आईपीएस प्रखर पांडेय का आज शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भिलाई से रायपुर लाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों के अर्थक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाए जा सका। वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवा दे रहे थे। वे कबीरधाम सूरजपुर एवं दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में वे तीन बार रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर और राजनंदगांव में भी सेवाएं दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है|

रीसेंट पोस्ट्स