पटवारी और कर्मचारी गिरफ्तार, भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़, धान बेचने के लिए अपने परिजनों का नाम फर्जी तरीके से चढ़ाए…
बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भुईयां पोर्टल में छेड़छाड़ कर अपने परिवार के नाम को भुईयां पोर्टल में फर्जी तरीके से चढ़ाने वाले पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पटवारी का नाम अजेंद्र टोप्पो और कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता हैं।
जानिए मामला
दरअसल, कुल रकबा 29.008 हेक्टेयर की शासकीय भूमि एवं निजी भूमि को पटवारी अजेंद्र टोप्पो व कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा छलपूर्वक षडयंत्र कूटरचित करते हुये भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ की थी। दोनों पटवारियों ने मिलकर धान बिक्री हेतु अपने परिवार के सदस्यों का नाम हल्का पटवारी के आईडी से फर्जी तरीके से दर्ज करा कर लाख कमाये थे।
इसकी शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिये गये थे। जांच में दोनों के द्वारा फर्जीवाड़े की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया। पुलिस ने मामले में चैकी डवरा में अपराध क्रमांक दर्ज किया। साथ ही जांच करते हुये शिकायत के कुछ घंटों के दौरान ही पटवारी अजेंद्र टोप्पो व कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. वीरेंद्र गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन कोटडीह हा.मु. को दौरा चौकी डवरा थाना पस्ता
2. अजेंद्र टोप्पो पिता जग साय टोप्पो उम्र 46 वर्ष साकिन जमुनिया थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।