उपेक्षा से आहत होकर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर- DSP रुस्तम सारंग ने लिया संन्यास, बोले- मेरे 24 साल के अनुभव की अब जरूरत नहीं

rustam sarang

रायपुर| छत्तीसगढ़ के खेल जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर और DSP रुस्तम सारंग ने खेल प्रशिक्षण और सभी खेल गतिविधियों से संन्यास (रिटायरमेंट) लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह ऐलान किया है। उनके पोस्ट के शब्दों से स्पष्ट पता चलता है कि वे लंबे समय से हो रही उपेक्षा से आहत होकर यह बड़ा फैसला लेने को मजबूर हुए हैं।

डीएसपी रुस्तम सारंग ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज से अभी से खेल प्रशिक्षण और खेल की सभी गतिविधियों से मैं सन्यास की घोषणा करता हूं, भविष्य में मैं किसी प्रकार के खेल प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में सम्मिलित नहीं रहूंगा, कुछ दिनों से लगातार मेहसूस कर रहा हूं की मेरे 24 वर्षों के खेल अनुभव की अब राज्य या समाज को जरूरत नहीं, इसलिए मैं खेल प्रशिक्षण, खिलाडियों और खेल गतिविधियों से संन्यास की घोषणा करता हूं। जय जोहार।

रुस्तम सारंग ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 2006-07 का शहीद कौशल यादव खेल पुरस्कार, 2007-08 का शहीद राजीव पाण्डेय खेल पुरस्कार और 2009-10 का गुंडाधुर सम्मान प्रदान किया गया है।

रुस्तम सारंग की प्रमुख उपलब्धियां (एक नजर में)

वर्ष प्रतियोगिता पदक
2006 जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप गोल्ड
2006 सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप ब्रॉन्ज
2006 नेशनल गेम्स, गुवाहाटी सिल्वर
2007 ऑल इंडिया पुलिस गेम्स गोल्ड
2009 कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, मलेशिया गोल्ड
2011 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (ओलिंपिक क्वालिफायर) गोल्ड
2014 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (ओलिंपिक क्वालिफायर) गोल्ड
2015 केरल नेशनल गेम्स गोल्ड

 

रीसेंट पोस्ट्स